top of page
Search

अमरूद खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे

  • Writer: Pritam Verma
    Pritam Verma
  • Dec 25, 2017
  • 1 min read

हरी सब्जियां और फल दोनों ही सेहतमंद शरीर के लिए जरूरी होता है। सर्दियों में सबसे ज्यादा जो फल बाजार में दिखाई देता है वो अमरूद ही है। तो चलिए आज हम आपको अमरूद खाने के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप आज से ही इसे खाना शुरू कर देंगे।

वजन घटाने में मददगार

बढ़ते वजन से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं ऐसे में रोजाना अमरूद का सेवन आपकी मदद कर सकता है। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है और कैलोरी इनटेक भी कम होता है।

शुगर पेशेंट के लिए लाभदायक

अमरूद में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभदायक होता है। फाइबर शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।

कैंसर होने के खतरे को करता है कम

अमरूद में विटामिन सी और लाइकोपीन नामक फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है। जो कैंसर के खतरे को कम करने का काम करता है।

दिमाग होता है तेज

अमरूद खाने से दिमाग तेज होता है इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

भरपूर मात्रा में होता है आयोडीन अमरूद में प्रचुर मात्रा में आयोडीन होता है जो थायराइड की समस्या से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही हार्मोनल संतुलन भी बना रहता है।  


 
 
 

Comentários


  • Facebook
  • Instagram

8788150252

Pune, Maharashtra, India

©2017 by NurseryBuy.com. Proudly created with Wix.com

bottom of page