top of page
Search

घर पर अदरक कैसे उगाएं

  • Writer: Pritam Verma
    Pritam Verma
  • Dec 27, 2017
  • 2 min read

आप अदरक को अपनी सुविधानुसार खुले मैदान में या गमले में भी उगा सकते हैं| यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं...

हम आपको बता रहे हैं घर पर अदरक उगाने के कुछ आसान तरीके| आप घर पर अदरक उगाने के ये तरीके अपनाएँ, हमारा दावा है इस अच्छी जैविक उपज के साथ आपको गंदे हाथों में भी आनंद आएगा| 

अदरक के प्रकंद को चुनें सबसे पहले अदरक का अच्छा प्रकंद चुनें| यदि आप बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं तो बाजार से अदरक की जड़ ले लें| पूर्ण विकसित आँख या विकसित कलियों वाली जड़ लें| घर पर अदरक उगाने का यह सबसे अच्छा तरीका है|

गमले को तैयार करें

14 इंच चौड़े और 12 इंच गहरे गमले को मिट्टी से भर लें| ढीली मिट्टी लें ताकि पानी डालने पर यह पैक नहीं हो| मिट्टी में खाद या कम्पोस्ट मिला दें| गमले में पानी का निकास एकदम सही रहना चाहिए| आप एक गमले में अदरक के तीन टुकड़े रख सकते हैं|

उगाएं

गमले की बजाय खुल्ली जगह में अदरक को उगाने में अंतर है| ध्यान रहे कि पौधों में समान जगह रहे| जब कलियाँ निकलती रहें तभी उगा दें| इसकी बजाय गमले में उगाते समय मिट्टी की परत के ठीक नीचे उगाएं|

तापमान

अदरक को गर्मी पसंद है| आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे यदि आप इसमें गर्मी में लगभग 75-85 °F तापमान में उगाएंगे| ठन्डे वातावरण में इनकी वृद्धि में रूकावट होगी| अदरक उगाते समय यह बात जरूर ध्यान रखें|

पानी देना

अदरक के पौधे में पानी देते समय सावधानी रखें| उगाने के कुछ समय बाद धीरे और कम पानी दें| जब यह फूटता दिखे तो पानी थोड़ा ज्यादा दें| सर्दियों में जब इनका विकास कम होता है तो पानी ना दें|

नमी

जब आप अदरक को जमीन पर उगा रहे हैं तो धरती की नमी का फायदा उठाने के लिए उचित कदम उठायें| आप सूखी पत्तियों से इसे ढक सकते हैं| यदि आपकी मिट्टी कठोर है तो आप पानी के निकास के लिए मेड़बंदी भी कर सकते हैं|

फर्टिलाइजर

जैविक खाद का प्रयोग करें। हमें जैविक अदरक उगनी है इसलिए एक हिस्सा मिट्टी और एक हिस्सा खाद मिला लें| इससे कलियाँ स्वस्थ और जल्दी विकसित होंगी| यदि आप इसे गमले में उगा रहे हैं तो अपनी आवश्यकता अनुसार खाद मिलाएं| 


 
 
 

コメント


  • Facebook
  • Instagram

8788150252

Pune, Maharashtra, India

©2017 by NurseryBuy.com. Proudly created with Wix.com

bottom of page