ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका क्या है?
- Pritam Verma
- Jan 25, 2018
- 3 min read
ग्रीन टी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है| ग्रीन टी की लोकप्रियता के बढ़ने का कारण है, ग्रीन टी के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ| ग्रीन टी के फायदों से आजकल हर कोई जागरूक है, इसी के चलते युवाओ में ग्रीन टी पीने का क्रेज बढ़ता चला जा रहा है|

जो लोग पेट की चर्बी कम करना चाहते है, मोटापा घटाना चाहते है, पाचन किर्या को दरुस्त करना चाहते है, ऊर्जावान और स्वस्थ शरीर की कामना करते है, वो लोग रोजाना ग्रीन टी जरूर पीते है| लेकिन ग्रीन टी के इतने फायदे जानने के बाद अगर आप एक के बाद एक कप ग्रीन टी पीना शुरू कर देते है, तो ये आपकी सबसे बड़ी भूल है, और आजकल यह भूल अधिकतर लोग करते है| ग्रीन टी पीने के अनेक फायदे है, लेकिन अगर ग्रीन टी का सेवन गलत समय पर किया जाए, तो इसके सेवन से शरीर को हानि भी हो सकती है| ग्रीन टी का अधिक और गलत समय पर सेवन करने से गैस्ट्रिक पेन, जी मिचलाने और अनेक प्रकार की प्रॉब्लम होने लगती है| ग्रीन टी से अधिक लाभ उठाने के लिए समय पर और उचित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए| ग्रीन टी पीने का सही समय जाने के लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े| इस पोस्ट में हम आपको ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है, इसके बारे में बता रहे है| तो चलिए जाने ग्रीन टी पीने का सही समय|

ग्रीन टी पीने का सही समय खाली पेट ना पियें –
अधिकतर लोग ग्रीन टी को खाली पेट पीना अच्छा मानते है| उनके अनुसार खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर की अंदर से सफाई होती है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है| ग्रीन टी में अधिक मात्रा में कैफीन की मात्रा पायी जाती है| ग्रीन टी में मौजूद कैफीन गैस्ट्रिक जूस को पतला करता है और साथ ही पेट पर भी बुरा असर डालता है| खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी का सेवन ना करे –
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी का सेवन करते है, तो ऐसा ना करे| खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने से पाचन किर्या पर बुरा असर पड़ता है और साथ ही यह भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित नहीं होने देती| खाना खाने के एक घंटा बाद ग्रीन टी का सेवन कर सकते है, यह समय ग्रीन टी पीने के लिए अच्छा माना जाता है|

दूध और शक्कर ना डाले –
ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है, क्योंकि ग्रीन टी में थियानाइन और एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते है| जब हम ग्रीन टी में दूध और शक्कर मिलाते है, तब दूध में मौजूद प्रोटीन और शुगर में मौजूद कैलोरी के ग्रीन टी में मौजूद फ़्लवोनोइडस से मिलकर नकारात्मक असर करते है| जिसके कारण ग्रीन टी पीने से जो लाभ शरीर को मिलने चाहिए, वो नहीं मिल पाते| कितनी मात्रा में ग्रीन टी पिए –
कुछ लोग इस बात को नहीं जानते कि एक दिन में कितनी ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए, जिसके कारन वे गलती से अधिक मात्रा में ग्रीन टी पी लेते है| एक दिन में केवल दो से तीन कप ग्रीन टी पीने चाहिए| इससे अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर के लिए खतरनाक होता है|

ग्रीन टी पीने का सबसे बढ़िया समय –
अगर आप चाहते है, कि ग्रीन टी पीने का अधिक लाभ आपको प्राप्त हो, तो खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के एक घंटे बाद ग्रीन टी पीने की आदत डाले| शहद डालकर पियें –
ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से अधिक लाभ मिलता है| शहद में मौजूद विटामिन और ग्रीन टी में मौजूद कैफीन नयूरोंस को पुनर्जीवित करने का काम करते है| ग्रीन टी पाचन की किर्या को बढ़ाती है और शहद शरीर से फालतू कैलोरी को कम करने का काम करता है|

इस पोस्ट में आपने ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है, इसके बारे में जाना| हमें उम्मीद है, कि आप इस पोस्ट को पढ़कर ग्रीन टी सही समय पर पीने की आदत डालेंगे| इससे आपको ग्रीन टी पीने से अधिक लाभ होगा| पोस्ट के बारे में आप अपने विचार कमेंट के माध्यम से हमसे बता सकते है| Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility.
Comments