top of page
Search

Health Benefits & Meaning of Fennel Seeds in Hindi

  • Writer: Pritam Verma
    Pritam Verma
  • Jan 31, 2018
  • 4 min read

Fennel Seeds क्या आप इसके बारे में जानते हो शायद नहीं, लेकिन अगर हम आपको Fennel Seeds का हिंदी नाम बता दे, तो शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जो इसके बारे में ना जानता हो| जी हां, Fennel Seeds को हिंदी में सौंफ के नाम से जानते हैं| सौंफ एक मशाला हैं, जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता हैं| अक्सर घरो में अचार का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग सौंफ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सौंफ के अन्य बहुत सारे लाभ हैं|

गर्मियों के मौसम में ठंडाई बनाने में सौंफ के बीजो का इस्तेमाल किया जाता हैं, क्योंकि इनकी तासीर ठंडी होती हैं| सौंफ की खुशबु मनमोहक होती हैं, इसीलिए सौंफ से इत्र भी बनाया जाता हैं| सौंफ खाने से मुँह भी फ्रेश होता हैं, इसीलिए होटल में लोग खाना खाने के बाद सौंफ जरूर खाते हैं| सौंफ में मिश्री मिलाकर खाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता हैं| सौंफ की चाय भी बनाई जाती हैं, ये चाय पीने से अनेक रोग दूर हो जाते हैं| Fennel में अनेक गुण मौजूद हैं, इन गुणों के आधार पर ही आयुर्वेद में Fennel को रोगनाशक माना गया हैं| अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद एक चम्मच Fennel चबाकर जरूर खाये| Fennel के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल रहता हैं, और याददाश्त भी तेज होती हैं| सौंफ के बारे में सभी जानते हैं, और सौंफ को खूब खाते भी हैं, लेकिन सौंफ के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में कुछ ही लोग जानते हैं|

आज हम Fennel Seeds की अपनी पोस्ट में आपको सौंफ के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में विस्तार से बतायेगे| इन लाभों के बारे में जानकर जो लोग सौंफ नहीं खाते, वो भी सौंफ खाना शुरू कर देंगे| तो चलिए जाने सौंफ खाने के फायदों के बारे में| सौंफ के फायदे (Benefits of Fennel Seeds) 1. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हो चुके हैं, तो सौंफ से बना ये घरेलू नुस्खा जरूर अपनाएं| कब्ज से निजात पाने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा ग्राम सौंफ और गुलकंद मिलाकर पियें| 2. अगर आपके बालो में जुए हैं, तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कर सकती हैं| सौंफ को पानी के साथ पीसकर पतला पेस्ट बना ले| अब इस पेस्ट को अपने बालो की जड़ो में लगाये| इससे बालो में पनप रही जुए और अन्य कीटाणु नष्ट हो जायेगे| 3. कुछ लोग बहुत ज्यादा सोते हैं| सोने की लत उन्हें ऐसी लगी होती हैं, कि वो किसी भी समय सोने के लिए तैयार रहते हैं| आधा किलो पानी में 10 ग्राम सौंफ को पानी एक चौथाई होने तक उबाले| अब इस पानी में हल्का नमक मिलाये और इसे दिन में तीन बार पियें| इस आलस कम होगा और नींद कम आयेगी| 4. सौंफ को पानी में उबालकर और उसमे मिश्री मिलाकर खाने से खट्टी डकारे आनी बंद हो जाती हैं| ध्यान रहे इस घरेलू नुस्खे को 2 से 3 बार अपनाये तभी इसका लाभ मिलेगा|

5. अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो प्रेग्नेंट होने के बाद 9 महीने तक खाने के बाद सौंफ को चबाकर खाये| इससे बच्चा गौरा पैदा होने के चांस बढ़ जाते हैं| 6. सौंफ के फायदों की बात करे तो, सौंफ खाने से स्मरणशक्ति भी बढ़ती हैं| स्मरणशक्ति बढ़ाने के लिए सौंफ में बराबर मात्रा में मिश्री और बादाम मिलाकर बारीक़ पाउडर बना ले| अब रोजाना खाना खाने के बाद इस पाउडर की एक एक चम्मच ले| 7. पाचन किर्या को दुरुस्त बनाने के लिए और लिवर को सही रखने के लिए रोजाना सौंफ खाये| सौंफ लिवर के लिए फायदेमंद हैं, और पाचन किर्या को दुरुस्त बनाये रखती हैं|

8. मुँह से बदबू आना बहुत बड़ी समस्या हैं| अगर आपके मुँह से बदबू आती हैं, तो रोजाना दिन में दो से तीन बार सौंफ को चबाकर खाएं| इससे मुँह से बदबू आनी बंद हो जाती हैं| 9. अगर आपकी आँखे कमजोर हैं, तो रोजाना थोड़ी थोड़ी मात्रा में Fennel Seeds खाये| Fennel Seeds खाने से आँखों की रौशनी भी बढ़ती हैं| Fennel Seeds में मिश्री मिलाकर भी खा सकते हैं| 10. अगर आपके स्तनों से दूध कम निकलता हैं, तो ये आपके नवजात शिशु के लिए अच्छा नहीं हैं| दूध कम निकलने से आपका बच्चा भूखा रह जाता हैं| सौंफ में मिश्री और जीरा मिलाकर बारीक़ पाउडर तैयार करे| स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए रोजाना दिन में तीन बार इस पाउडर की दो चम्मच दूध के साथ ले|

11. पेट में दर्द होना एक सामान्य बात हो गयी हैं, किसी भी समय व्यक्ति के पेट होना शुरू हो जाता हैं| इसका कारण हैं, मिलावटी भोजन करना| अगर आपके पेट में दर्द हैं, तो सौंफ को भूनकर इस चबाकर खाएं| इससे पेट दर्द जायेगा| 12. अगर आप रोजाना सुबह शाम सौंफ खाते हैं, तो ये आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं| स्किन से जुडी सभी बीमारिया अधिकतर गंदे खून के कारण होती हैं| सौंफ खाने से खून साफ़ होता हैं|

13. गर्मियों में पेशाब में जलन और पेशाब रुक रुक कर आना ये समस्या अधिकतर लोगो को होने ;लगती हैं| ये प्रॉब्लम गर्मी के कारण होती हैं| सौंफ के सेवन से इस समस्या को दूर हैं| सौंफ के बीजो को 5 से 6 घंटे पानी में भिगो कर रख दे| अब इन बीजो को पानी से निकाले और इन्हे पीसकर इसी पानी में मिला दे| इस इस पानी में चीनी मिलाकर सुबह शाम कुछ दिनों तक इसका सेवन करे| 14. अगर आपको खांसी हैं, तो अंजीर के साथ सौंफ खाये| इससे खांसी ठीक हो जायेगी| ब्रोन्काइटिस के इलाज में भी सौंफ का सेवन कारगर हैं, इसीलिए इसे रोजाना थोड़ी थोड़ी मात्रा में रोज खाएं|

दोस्तों आज हमने Fennel Seeds के बारे में विस्तार से जानकारी दी| हमें पूरी उम्मीद हैं कि हमने आपको जो जानकारी उपलब्ध कराई हैं, उससे आपको जरूर लाभ होगा| अगर पोस्ट के बारे में आप हमसे कोई भी सवाल करना चाहते हैं, तो पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स में जानकर सीधा अपना सवाल हमसे पूछ सकते हैं| Disclaimer: All information are good but we are not a medical organization so use them with your own responsibility. 


 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Instagram

8788150252

Pune, Maharashtra, India

©2017 by NurseryBuy.com. Proudly created with Wix.com

bottom of page