खुल जाएगी आपकी हर नस,सोने से पहले बस एक चम्मच
- Pritam Verma
- Feb 15, 2018
- 2 min read
अगर आपकी दिनचर्या अनियमित है और आप रोजाना व्यायाम नहीं करते हैं तब आपके लिए चैन की नींद लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। तो आइये आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसा तरीका जिसे आजमाने से आपके दिमाग़ की सभी नसे खुल जाएगी जिससे न केवल चैन की नींद आयेगी बल्कि आप पूरे दिन एनर्जेटिक भी बने रहेंगे। आइए जाने पहले इस औषधि को बनाने में उपयोग आने वाली आवश्यक सामग्री शहद और काला नमक अर्थात सेंधा नमक के गुणो के बारे में...

शहद में पोटैशियम होता है, जो रोग के कीटाणुओं का नाश करता है। कीटाणुओं से होने वाले रोग- जैसे आंतरिक बुखार (टायफायड) ब्रान्कोनिमानियां आदि अनेक रोगों के कीटाणु शहद से खत्म हो जाते हैं। यदि किसी मनुष्य की त्वचा पीली है, तो इसका कारण होता है खून में आयरन की कमी होना। शहद में लौह तत्त्व अधिक होता है। सुबह-शाम भोजनोपरान्त (भोजन के बाद) नींबू के रस में शहद मिलाकर अथवा दूध में शहद मिलाकर सेवन करना लाभकारी होता है।

आयुर्वेद के अनुसार काला नमक अपने आहार में शामिल करने से शरीर के कई रोग दूर होते हैं। रोज सुबह काला नमक और पानी मिला कर पीना शुरु करें यह कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, हाई बीपी, डिप्रेशन और पेट की तमाम बीमारियों से मुक्ती दिलाता है क्योंकि इसमें 80 प्रकार के खनिज शामिल हैं। जिससे आपकी ब्लड शुगर - ब्लड प्रेशर - ऊर्जा में सुधार - मोटापा और अन्य तरह की बीमारियां झट से ठीक हो जाएंगी !

आवश्यक सामग्री :
5 चम्मच जैविक कच्चा शहद (बाजार का मिलावटी शहद प्रयोग न करें),
1 चम्मच सेंधा नमक

बनाने की विधि :
इन दोनों तत्वों को अच्छे से मिलाकर एक कांच के जार में रख दीजिए। आप चाहें तो अधिक मात्रा में भी इन सामग्रियों को ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इनका अनुपात 5:1 का ही होना चाहिए।

उपयोग करने का तरीका :
आपने जो मिश्रण बनाया है उसका एक चम्मच रात में सोने से पहले सेवन करें। इसे अपनी जीभ के नीचे रखें और इसे धीरे-धीरे अपने आप मुंह में घुलने दें। सेंधा नमक में 80 से अधिक मिनरल (मैग्नीशियम सहित) होते हैं, जिससे शरीर को आराम मिलता है और यह तनाव भी दूर करता है।

क्या होता है फायदा :
इन दोनों के मिश्रण का प्रयोग एक साथ करने से शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं। इनके कारण ही लीवर के साथ शरीर के दूसरे अंग सही तरीके से कार्य करते हैं। इनके अलावा अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए जरूरी है कि आप तनाव से दूर रहें, स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
Commentaires